संबल योजना 2020। मुख्यमंत्री जन कल्याण स्कीम रजिस्ट्रेशन फॉर्म Mukhya Mantri Jan Kalyan (Sambal) Yojana
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना की शुरूआत कर दी गई है। इस योजना को लेकर प्रदेश सरकार ने बताया है कि यह इंसान के जन्म से पहले और मृत्यु के बाद तक गरीब एंव निर्धन लोगों को लाभ पंहुचाती है।
Sambal scheme के जरिए राज्य के 12वी में पढ़ने वाले उन छात्रों को 30 हजार रूपए दिए जाएंगे जिनके नंबर अधिक होंगे। इसका लाभ 5000 छात्रों को दिया जाएगा। अगर कोई गरीब महिला किसी बच्चे को जन्म देती है, तो उस महिला को शिशु के जन्म से पहले 4000 रूपए दिए जाएंगे, जबकि जन्म के बाद महिला के खाते में 12 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कोरोना काल में अब तक मध्य प्रदेश के बाहर फंसे 1 लाख 5 हजार मजदूरों के खाते में सरकार ने 10 करोड़ 50 लाख रूपए ट्रांसफर किए हैं। यानी हर मजदूर को करीब 1 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
इसमे 18 से 60 साल के वह लोग जो किसी नौकरी, स्वरोजगार, घरो में कार्य या गुजारे हेतु अन्य अस्थाई प्रकृति से जुड़े काम कर रहे हैं उन्हे इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही वह लोग भी इस योजना के पात्र होंगे जो किसी ऐसे कार्य में कार्यरत हो जो किसी एजेंसी, ठेकेदार के माध्यम से या प्रत्यक्ष रूप से किया जा रहा हो और जिन्हे बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का लाभ प्राप्त नहीं होता हो।इसके अलावा वह किसान जो एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करते हो, या आयकर देते हो, या किसी सरकारी नौकरी करते हों, वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
Mukhya Mantri Jan Kalyan Sambal yojana के लाभ
इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को एक संबल कार्ड दिया जाएगा जिसके निम्नलिखित फायदे होंगे, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।
- छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन के रूप में 30 हजार रूपए की मदद दी जाएगी।
- कार्ड होल्डर के पास दुर्घटना बीमा दिया जाएगा, दुर्घटना में मौत होने पर चार लाख रूपए व्यक्ति परिजनों को दिए जाएंगे। अपंगता पर दो लाख रूपए दिए जाएंगे। जबकि अस्थाई अपंगता पर एक लाख रूपए की मदद दी जाएगी।
- सरल बिजली बिल योजना
- चिकित्सा प्रसूति सहायता योजना
- रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना का लाभ
- बिजली बिल की माफी
- खेती के लिए बेहतर उपकरण मुहैया कराना।
- गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता
जन कल्याण संभल योजना के आवेदन हेतु पात्रता एंव दस्तावेज
- आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी हो
- एमपी के वह लोग योजना में आवेदन करने के पात्र होंगे जो गरीबी रेखा के नीचे आते है।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhya Mantri Jan Klayan Sambal Yojana 2020 Online Registration Form
- आवेदन करने वाले व्यक्ति को सबसे पहले इस योजना से जुड़ा आधिकारिक साइट पर जाना होगा। जिसका लिकं यह है। http://sambal.mp.gov.in/
- अब आप साइट के होम पेज पर पंहुच जाएंगे। यंहा आपको कई विक्लप दिखाई देंगे जिनमें सबल पोर्टल का भी विक्लप मौजदू होगा। इस पर क्लिक करें और अपसे पूछे गई समग्र आईडी डालें।
- आगे कि प्रक्रिया को फॉलो करते रहे इस तरह आपका संबल योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाएग।
- अगर आपको रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की कोई समस्या आती है, तो साइट पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और सहायता ले।
Comments
Post a Comment