मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल के लाभ
- पोर्टल के माध्यम से लोग अपने मोबाइल या क्ंप्यूटर से आसानी से रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। जिसकी वजह से समय की भी बचत होगी और उन्हे रजिस्ट्रेशन के लिए यंहा वंहा के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।
- योजना का लाभ एमपी के सभी किसानो को होगा।
- पंजीकरण कराने की ऑनलाइन प्रक्रिया को बहुत ही आसान रखा गया है ताकि किसान खुद भी रजिस्ट्रेशन करा सकें।
- किसान अपनी फसल को न्यून्तम दामो पर बेच पाएंगे।
- फसल का बाजार में सौदा ना होने पर उन्हे अपनी फसल के उचित दाम हासिल हो सकेंगे।
- खेती के लिए की गई फसल आसानी से बेची जा सकेगी।
- किसानों को एक अच्छा मुनाफा हासिल होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Madhya Pradesh E-Uparjan हेतु पात्रता एंव दस्तावेज
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास निवासी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- आवेदक की समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- ऋण पुस्तिका
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो।
MP E-Uparajan Yojana Online Registration Form
- मध्य प्रदेश के जो भी किसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हे सबसे पहले इसकी आधिकारिक साइट पर जाना होगा। जिसका लिंक यह है।http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने साइट का होम पेज खुल जाएगा। यंहा आपको रबी 2020-2021 पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जंहा आपको रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 हेतु किसान पंजीयन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यंहा आपको कुछ दिशा निर्देश दिए होंगे और इसी के साथ आपको तीन अन्य विक्लप दिखाई देंगे। इसमे आपको मोबाइल नंबर, किसान कोड या समग्र आईडी डालनी होगी इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा,यंहा आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। अब इस फॉर्म में आपको बैंक खाता नंबर, भूमि विवरण, आधार कार्ड नंबर जैसी तमाम जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इसके अलावा अपनी फसल की जानकारी भी देनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा और इस तरह आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।
आप मोबाइल एप के जरिए पंजीकरण कारना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस पोर्टली की ही एप को डाउनलोड करनी होगी।
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा। यंहा सर्च बॉक्स में MP E-Uparjan लिख कर सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एप आ जाएगी इसे डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा।
Comments
Post a Comment