PM Kisan List 2020 Online | किसान सम्मान निधि लिस्ट| पीएम किसान सूची ऑनलाइन किसान सम्मान निधि योजना शिकायत | खाते में राशि नहीं आने पर क्या करें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के सभी किसानों के लिए चलाई गई है | PM Kisan Yojana के तहत किसानों के खाते में सालाना ₹6000 डाले जाएंगे ताकि किसान भाई अच्छे से खेती-बाड़ी कर सकें अगर आपने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है तो PM Kisan Samman Nidhi Registration अवश्य करा लेंI
अगर आप भी यह जानना चाह रहे हैं की आपका नाम सूची में है अथवा नहीं तो नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें |
- सबसे पहले योजना की https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाएं!
- “Farmers Corner” सेक्शन में जाएँ
- इसके बाद आपको “Beneficiary List” ऑप्शन पर क्लिक करना है ; ऐसे करने के बाद आपको नए पेज पर ले जाया जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपने राज्य, जनपद और ब्लॉक का चुनाव करना होगा |
- अपना राज्य, जनपद, सब जनपद,ब्लॉक और गाँव चुनने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें
किसान सम्मान निधि योजना शिकायत | खाते में राशि नहीं आने पर क्या करें
किसान शिकायत करने के लिए लेखपाल यानी के पटवारी से मिल सकते हैं| पटवारी की जिम्मेदारी है किसान की जमीन का विवरण निकालें |अगर जमीन नियम के अनुसार है तो किसान को लेखपाल से यह लिखवा कर लेना होगा और फिर जिला कृषि अधिकारी से मिलकर सूचना देनी होगी| अंतिम फैसला जिला कृषि अधिकारी करेगा|
Comments
Post a Comment