यूपी विवाह पंजीकरण क्या है? What Is Uttar Pradesh Online Marriage Registration process?
विवाह एक ऐसा पवित्र बंधन है। जिसमें बंध कर दो व्यक्ति एक साथ जीवन साथी बन कर अपना जीवन अपने रीति रिवाजों के अनुसार व्यतीत करने का संकल्प लेते हैं। हर धर्म जाति समाज संप्रदाय में अपने अलग-अलग रीत रिवाजों से विवाह संपन्न किया जाता है। और इस प्रकार के विवाह को समाज द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है। लेकिन अब विवाह का सर्टिफिकेट यानी Marriage Certificate भी अनिवार्य हो गया है। कई क्षेत्रों में Marriage Certificate ना होने से कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए अपना Marriage Registration कराना भी अनिवार्य कर दिया है। ताकि उन्हें कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कराया जा सके। अलग-अलग धर्म, जाति संप्रदाय वर्ग के अनुसार पंजीकरण शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों को अपने विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने और उसे आधार कार्ड से जोड़ने की भी सिफारिश की है। ऐसा ना करने पर सरकार द्वारा जुर्माने की भी व्यवस्था की गई है। सभी नागरिकों को 1 साल के अंदर अपने Marriage Registration करने पर ₹10 और 1 वर्ष के बाद Marriage Registration कराने पर ₹50 शुल्क देना होगा। इसके साथ जितने वर्षों बाद अपने Marriage Registration कराया जाएगा। उस में ₹50 प्रतिवर्ष की दर से अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा।
उत्तर प्रदेश ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज – Documents required for Uttar Pradesh Online Marriage Registration
- आवेदनकर्ता पति और पत्नी दोनों व्यक्तियों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही दोनों के आधार कार्ड से उनका मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
- पति अथवा पत्नी दोनों में से किसी एक व्यक्ति भारत का नागरिक होना भी अनिवार्य है।
- पते का प्रमाण पत्र जैसे – वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड , पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड
- उम्र का प्रमाण पत्र जैसे – जन्म प्रमाण पत्र अंकपत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- एक शादी का फोटो
- सभी दस्तावेजों को स्व प्रमाणित करना अनिवार्य है
- शादी का कार्ड।
उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन से प्राप्त होने वाले लाभ – Benefits of UP Marriage Registration
यदि आपको अपने Online Marriage Registration करवाते हैं। तो आपको भविष्य में बहुत सी सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार
- यदि आप शादी के बाद पासपोर्ट या बैंक खाता ओपन कराने के लिए अप्लाई करते हैं। तो यहां पर आपको अपने Marriage Certificate की आवश्यकता पड़ती है।
- बहुत से ऐसे देश है, जहां पर आप की पारंपरिक शादी को नहीं माना जाता है। ऐसे में आपके Marriage Certificate काम आ सकता है।
- सभी प्रकार की जमा धनराशि जैसे जीवन बीमा आदि में नामिनी के रूप में नाम न होने पर बैंक या बीमा की क्लेम राशि प्राप्त करने में भी Marriage Certificate प्रस्तुत करना पड़ता है।
क्या विवाह पंजीकरण हेतु भी सम्बन्धित कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक है ?
नहीं, विवाह पंजीकरण के अन्तर्गत आधार-आधारित विवाह पंजीकरण की भी व्यवस्था सृजित की गयी है। जिसमें यदि दाेनों पक्षकाराें के आधार, माेबाइल नम्बर से लिंक हैं। तो विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
Hउत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How to apply online for Uttar Pradesh Marriage Registration?
यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं। और आप अपने Marriage Registration कराना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना अपने Online Marriage Registration करा सकते हैं।
- ऑनलाइन Uttar Pradesh Online Marriage Registration कराने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट igrsup.gov.in/igrsup/userMarriageRegistration पर जाना होगा। आप चाहें तो यहां पर क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
- वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको नवीन आवेदन पत्र भरें लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म ओपन होकर आएगा।
- फॉर्म में पूंछी गई सभी आवश्यक जानकारी को आपको सही सही भरना होगा।
- सभी जानकारी करने के पश्चात तो आप को सुरक्षित बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने पत्नी की सभी जानकारी करनी होगी। इसके साथ ही आपको अपनी फोटो को भी अपलोड करना होगा।
- पत्नी की सभी जानकारी देने के पश्चात तक आप को सुरक्षित बटन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपको विवाह स्थल पंजीकरण कार्यालय का चयन करना होगा।
- विवाह स्थल पंजीयन कार्यालय काम करने के पश्चात आपको अपना सबमिट कर देना होगा।
- फॉर्म सबमिट करने के पश्चात आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड भी प्रदान किया जाएगा।
- आप चाहे कभी भी अपने अकाउंट में ऑनलाइन लोगिन करके अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देख सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन स्लिप प्रिंट आउट कर के भविष्य के लिए सुरक्षित रख देना चाहिए।
Comments
Post a Comment