NREGA जॉब कार्ड लिस्ट 2020-21 – मनरेगा जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन डाउनलोड करें व अपना नाम चेक करें NREGA Job Card List 2020-21
मनरेगा (MGNREGA) Job Card List 2020-21 – अब मनरेगा जॉब कार्ड सूची 2020 में आसानी से अपना नाम चेक करें मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर। अपने राज्य, जिला अथवा ग्राम पंचायत नरेगा लिस्ट डाउनलोड करने के लिए या फिर जॉब कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए हम बता रहे हैं आपको पूरी प्रक्रिया।
NREGA Job Card List 2020-21 का उपयोग करके आप अपने गांव / शहर के मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या देख सकते हैं जो आगामी वित्तीय वर्ष में MGNREGA के तहत काम करेंगे। हर साल नए लोग नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (NREGA Job Card List) में जोड़े जाते हैं और कुछ योग्यता मानदंडों के आधार पर हटा भी दिए जाते हैं। आप नरेगा जॉब कार्ड की राज्य के अनुसार लिस्ट डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे बताए गए चरणों का पालन करें।
नरेगा योजना जॉब कार्ड कैसे बनवाएँ – MGNREGA Job Card?
मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जिसको भी नरेगा जॉब कार्ड बनवाना है उसे बस अपनी ग्राम पंचायत के पास एक तस्वीर के साथ अपना नाम, उम्र और पता जमा करवाना है। जिसके बाद ग्राम पंचायत, घरों को पंजीकृत करता है और उसकी सूची तैयार करता है कि किस परिवार से कितने वयस्क सदस्यों ने अपना विवरण जमा कराया है और जांच के बाद मनरेगा लिस्ट तैयार की जाती है और लाभार्थियों को एक जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है।
जॉब कार्ड में पंजीकृत वयस्क सदस्य का ब्यौरा और उसकी फोटो शामिल होती है। एक पंजीकृत व्यक्ति या तो पंचायत या कार्यक्रम अधिकारी को लिखित रूप से यह प्रस्तुत करता है की वह (निरंतर काम के कम से कम चौदह दिनों के लिए) काम करने के लिए तैयार है जिसके संदर्भ में एक आवेदन प्रस्तुत करता है।
इस अधिनियम के तहत पुरुषों और महिलाओं के बीच किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है इसलिए, पुरुषों और महिलाओं को समान वेतन भुगतान किया जाता है। आवेदन की यह शर्त भी है की केवल वयस्क ही मनरेगा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नरेगा योजना 2020-21 जॉब कार्ड सूची – डाउनलोड कैसे करें
आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करके महात्मा गांधी नरेगा योजना जॉब कार्ड लिस्ट / मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची (MGNREGA Job Card List) जॉब कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऊपर दी हुई टेबल में अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना है जिसके बाद मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का पेज खुल जाएगा। या फिर इस लिंक पर क्लिक करें और अगले पेज (जैसा कि नीचे दिखाया गया है) पर अपने राज्य या केंद्र शाषित प्रदेश के नाम पर क्लिक करें। या फिर आप नीचे दिए गए डाइरैक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं
- डाइरैक्ट लिंक मनरेगा जॉब कार्ड सूची: https://nrega.nic.in/netnrega/statepage.aspx?Page=C&Digest=GmpYzpnzFJIVhl6rY0MeSw
आप नीचे दिए हुए लिंक पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 के तहत शामिल सभी लाभार्थियों की जॉब कार्ड सूची देख सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020-21 (राज्यानुसार)
हम यहाँ पर आपके लिए लेकर आये हैं सभी राज्यों की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020-21 की सम्पूर्ण जानकारी। इस सूची में अपना नाम चेक करने के लिए अथवा डाउनलोड करने के लिए अपने राज्य के नाम वाले लिंक पर क्लिक करें। सभी राज्यों की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया इस सूची के नीचे दी हुई है।
अपने राज्य की मनरेगा जॉब कार्ड सूची देखने के लिए राज्य के नाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख जॉब कार्ड लिस्ट
नरेगा टोल फ्री नंबर / MGNREGA Helpline Number
1800-110-707
मनरेगा मजदूरी की दर – MGNREGA Wage Rate List 2020-21
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों को मार्च 2020 में बढ़ा दिया था। नई दरें इस प्रकार हैं।
राज्य का नाम | मजदूरी दर (रुपए प्रतिदिन) |
आंध्र प्रदेश | 237.00 |
अरुणाचल प्रदेश | 205.00 |
असम | 213.00 |
बिहार | 194.00 |
छत्तीसगढ़ | 190.00 |
गोवा | 280.00 |
गुजरात | 224.00 |
हरियाणा | 309.00 |
हिमाचल प्रदेश | गैर-अनुसूचित क्षेत्र – 198.00 अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र – 248.00 |
जम्मू कश्मीर | 204.00 |
लद्दाख | 204.00 |
झारखंड | 194.00 |
कर्नाटक | 275.00 |
केरल | 291.00 |
मध्य प्रदेश | 190.00 |
महाराष्ट्र | 238.00 |
मणिपुर | 238.00 |
मेघालय | 203.00 |
मिज़ोरम | 225.00 |
नागालैंड | 205.00 |
उड़ीसा | 207.00 |
पंजाब | 263.00 |
राजस्थान | 220.00 |
सिक्किम | 205.00 |
सिक्किम (तीन ग्राम पंचायत – ज्ञानथाँग, लाचुंग, लाचेन) | 308.00 |
तमिलनाडू | 256.00 |
तेलंगाना | 237.00 |
त्रिपुरा | 205.00 |
उत्तर प्रदेश | 201.00 |
उत्तराखंड | 201.00 |
पश्चिम बंगाल | 204.00 |
अंडमान और निकोबार | अंडमान जिला – 267.00 निकोबार जिला – 282.00 |
दादरा और नगर हवेली | 258.00 |
दमन और दीव | 227.00 |
लक्षद्वीप | 266.00 |
पुडुचेरी | 256.00 |
Comments
Post a Comment