सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन पत्र 2023, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की थी, लेकिन सन् 2023 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधित कर दिया गया है। इसलिए, अब वर्तमान में राज्य की बालिकाएं पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं प्राप्त करेंगी, बल्कि इसके स्थान पर सभी लाभार्थियों और बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Savitribai Phule Kishori Yojana 2023
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023 – झारखंड सरकार के द्वारा उनके राज्य के सभी बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के अंतर्गत आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को ₹2500 और 10वीं,11वीं और 12वीं के कक्षा पढ़ने वाले सभी बालिकाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता की जाएगी इसके अलावा 18 साल की आयु होने के बाद उन सभी बालिकाओं को ₹2000 की एकमुश्त राशि दिया जाएगा जिससे कि वह सभी बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा या शादी में इस्तेमाल कर सकें SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 2700000 परिवार और 1000000 अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा यानी कुल मिलाकर 37 लाख परिवारों की बेटियों को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023 के अंतर्गत लाभान्वित होकर सभी बालिका निरंतर शिक्षा प्राप्त कर सकेगी जिससे कि विवाह पर रोक लगेगी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।
झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी द्वारा 2019 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधित कर दिया गया है। इस योजना के तहत, आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी बालिकाओं की आर्थिक सहायता की जाएगी और कुछ जिलों में इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। झारखंड के निवासियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस आवेदन पत्र में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के संबंधित सभी जानकारी दी गई है। कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। आवश्यकता अनुसार सभी दस्तावेजों की जांच और संग्रह करें - पात्रता, पहचान प्रमाण पत्र, पता विवरण, मूल विवरण। आवेदन पत्र से संबंधित फोटो, हस्ताक्षर, पहचान प्रमाण पत्र इत्यादि को स्कैन करें
🔥 योजना का नाम 🔥 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
🔥 लाभार्थी 🔥 SECC-2011और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की लड़किया
🔥 उद्देश्य 🔥 किस्तों आर्थिक सहायता प्रदान करना
🔥 किस्तों की संख्या 🔥 6 किस्तें
🔥 कुल आर्थिक सहायता 🔥 ₹40000 रु
🔥 साल 🔥 2023
🔥 राज्य 🔥 झारखंड
🔥 आवेदन प्रक्रिया 🔥 ऑफलाइन
🔥Official Notice Download 🔥https://chatra.nic.in/hi/notice/
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023 के अंतर्गत सभी लाभार्थी लड़कियों और बालिकाओं को किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है इन किस्तों के बारे में आपको हम नीचे दी गई सारणी की सहायता से बता रहे हैं।
सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए, आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से जाकर आंगनवाड़ी संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसलिए योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से ही होगी और आप अपने स्कूल प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। राज्य के जिला के उपायुक्त ने यह भी आदेश दिया है कि इस योजना के लाभार्थियों को योग्य मान्यता प्राप्त करने का आदेश दिया जाएगा और कई जिलों में योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की शुरुआत भी हो चुकी है।
किस्त 🔥 किस्तों का विवरण 🔥 आर्थिक सहायता (रुपए में)
🔥 पहली किस्त 🔥 8वीं कक्षा में 🔥 2500
🔥 दूसरे किस्त 🔥 9वी कक्षा में 🔥 2500
🔥 तीसरी किस्त 🔥 10वीं कक्षा में 🔥 5000
🔥 चौथी किस्त 🔥 11वीं कक्षा में 🔥 5000
🔥 पांचवी किस्त 🔥 12वीं कक्षा में 🔥 5000
🔥 छठी किस्त 🔥 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद 🔥 20000
सावित्रीबाई फुले कृषि समृद्धि योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि जितने भी बालिका और लड़की है उन सभी को किस्तों में आर्थिक सहायता के लिए उनकी मदद करना अशिक्षा से उसने जोड़कर उन्हें अच्छी शिक्षा दिया जाए क्योंकि रात में कई ऐसे बालिकाएं हैं जो शिक्षा प्राप्त करना चाहती है लेकिन उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती है कि वह अपने बालिकाओं को अच्छी पढ़ाई लिखाई करवा सकें उन सभी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है लेकिन अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत जो भी पात्र परिवार के बालिका आए हैं उन सभी को आठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक वित्तीय वर्ष सहायता दिया जाएगा जिससे कि वह शिक्षित हो जा सकेंगे जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा और इस पर बाल विवाह पर रोक लगाया जा सकता है। Savitribai phule Kishori samriddhi Yojana से प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे कि राज्य के सभी बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के स्तर पर सुधार लाया जा सके।
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभ
- झारखंड में सन् 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को आरंभ किया गया था। लेकिन अब सन् 2023 में इसे संशोधित करके सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया है।
- यानी अब वर्तमान में किशोरियों/बालिकाओं को पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा बल्कि इसकी जगह पर बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद लाभार्थी बालिका को ₹20000 का एकमुश्त अनुदान उनकी उच्च शिक्षा या शादी के लिए प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के 37 लाख परिवारों जिनमें SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऑफलाइन रखा गया है। आवेदन हेतु बालिका अपनी स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर सकती हैं।
- राज्य में यह योजना लड़कियों को शिक्षा से जुड़े रखेगी जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरकर आपको अपने आवेदन पत्र से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
- अब आपको इस पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
- इस तरह से आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत पात्रता और मानदंड
- बालिका को झारखंड की मूल्य स्थाई निवासी होना चाहिए।
- secc-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल और अंत्योदय कार्डधारक परिवार की सभी बालिका ही इस योजना का लाभ उठाने के पात्र है।
- अगर लाभार्थी बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए उनको अपात्र
- घोषित कर दिया जाएगा और उसे ₹20000 की एकमुश्त राशि भी नहीं दिया जाएगा।
- आवेदिका का बैंक खाता होना आवश्यक है जो कि आधार कार्ड से लिंक हो।
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अंत्योदय कार्ड
- secc-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Application Form Download
जो कोई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करना जो कोई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है उन्हें आवेदन फॉर्म भर कर संबंधित दस्तावेज को अटैच करने के बाद संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा, यहां नीचे हम आपको सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं जिसका प्रयोग कर सकते हैं
Comments
Post a Comment