Skip to main content

Posts

बिहार मतदाता सूची 2020 | बिहार वोटर लिस्ट 2020-21 | बिहार वोटर लिस्ट 2020 विथ फोटो | CEO बिहार वोटर लिस्ट | बिहार वोटर लिस्ट पीडीएफ़ | Bihar Voters List PDF Download

 बिहार वोटर लिस्ट 2020-21 – Bihar Voter List बिहार नई मतदाता सूची 2020 देखने के लिए आपको बस आधिकारिक वैबसाइट पर जाना है और अपने जिले / तहसील और ब्लॉक अथवा ग्राम पंचायत का चयन करना है जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जैसा की आप सभी जानते हैं चुनावों में वोट डालने के लिए वोटर कार्ड की आवश्यकता होती है, बिहार राज्य में भी चुनावों में वोट देने के लिए आप अपना वोटर कार्ड आधिकारी वैबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सीईओ वोटर लिस्ट 2020-21 PDF डाउनलोड करने अथवा नाम चेक करने के लिए आधिकारी पोर्टल ceobihar.nic.in है। Direct Link  :  http://ele.bihar.gov.in/pdfsearch/ बिहार वोटर लिस्ट 2020 PDF डाउनलोड CEO बिहार वोटर लिस्ट 2020 विथ फोटो को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिये गए चरणों का पालन कर सकते है, जिसके माध्यम से पूरी मतदाता सूची PDF (पंचायत / नगर पालिका Wise) डाउनलोड कर सकते हैं। चरण 1: मतदाता सबसे पहले सीईओ बिहार के पोर्टल ceobihar.nic.in पर जायें। चरण 2 : सीईओ बिहार की वेबसाइट के मेन पेज पर आपको “Important Links” लिंक के नीचे “Search in E-Roll” पर क्लिक करना है, जैसा नीचे फोटो में दिखाय

आयुष्मान सहकार योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, उद्देश्य | Ayushman Sahakar Yojana Apply Hindi

 आयुष्मान सहकार योजना का अर्थ – NCDC Ayushman Sahakar Yojana 2020 आयुष्मान सहकार योजना कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की पहल है। इस योजना का शुभारंभ 19 अक्टूबर, 2020 को कृषि राज्य मंत्री परसोत्तम रूपाला ने किया। उन्होंने इस योजना को ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली करार दिया। बता दें कि योजना का ब्लू प्रिंट शीर्ष स्वायत्त विकास वित्त संस्थान राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम यानी एनसीडीसी ने तैयार किया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह आयुष्मान सहकार पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्र्क्चर बनाने में सहकारी समितियों को शामिल करेगी। इन समितियों के काम में सेवाओं की देखभाल का जिम्मा भी शामिल होगा। आपको बता दें कि एनसीडीसी कृषि उपज के उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, स्टोरेज, एक्सपोर्ट, इंपोर्ट, औद्योगिक माल पशु और अन्य कुछ अधिसूचित सेवाओं के लिए सहकारी समितियों के वित्त पोषण का कार्य करता है। आप जानते ही हैं कि भारत की 70 फीसदी जनसंख्या आज भी गांवों में ही निवास करती है। यहां

Delhi Rozgar Bazaar Apply, दिल्ली रोजगार बाजार Online Registration, jobs.delhi.gov.in Online portal, दिल्ली रोजगार बाजार एप्लीकेशन फॉर्म, दिल्ली रोजगार बाजार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, jobs.delhi.gov.in पोर्टल

 दिल्ली रोजगार बाजार पोर्टल क्या है? What Is Delhi Rozgar Bazaar Job Portal? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 जुलाई, 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस जाॅब पोर्टल की घोषणा की थी। इसके जरिये नियोक्ताओं और बेरोजगारों को एक प्लेटफाॅर्म पर लाया जाएगा। इससे जाॅब मार्केट और अर्थव्यवस्था दोनों को बूस्ट अप मिलेगा। नियोक्ताओं को कर्मचारि की जरूरत है और कर्मचारियों को रोजगार चाहिए। इस पोर्टल के माध्यम से इन दोनों पक्षों को एक प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराना इस पोर्टल का मूल मकसद है। यानी इस पोर्टल पर नियोक्ता और रोजगार पाने के इच्छुक दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। नियोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को पा सकेंगे, वहीं बेरोजगारों को अपने स्किल, अनुभव और क्वालिफिकेशन के अनुसार रोजगार मिल सकेगा। इसे रोजगार बाजार का नाम इसलिए दिया गया है, जिस तरह बाजार में जरूरत की सभी वस्तुएं उपलब्ध होती हैं, उसी तरह इस रोजगार बाजार में हर तरह का रोजगार उपलब्ध होगा। नियोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से रोजगार देंगे और कर्मचारी अपनी योग्यता और अनुभव के हिसाब से रोजगार हासिल कर सकेंगे। दिल्ली रोजगार बाजार

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना आवेदन, अर्थ, उद्देश्य, पात्रता | ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana

 अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है? What is Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana? अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत रोजगार खोने वाले संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती है। इसे दूसरे शब्दों में बेरोजगारी भत्ता माना जा सकता है। यह सहायता पाने के लिए शर्त यह है कि संबंधित कर्मचारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी स्कीम के तहत कवर हो। यानी उनके मासिक वेतन में से ईएसआई अंशदान काटा जाता रहा हो। यह सहायता राशि उनके वेतन के हिसाब से उन्हें प्रदान की जाएगी और पैसा सीधे लाभार्थी के एकाउंट में भेजा जाएगा। आपको यह भी बता दें कि पहले इस योजना के तहत नौकरी खोने वाले लोगों को वेतन का 25 प्रतिशत हिस्सा मिलता था, अब इसे 50 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले इस योजना के तहत नौकरी जाने के 90 दिन के भीतर आवेदन करना होता था, इसे अब घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। यह छूट एक जनवरी, 2021 से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। यह छूट देने से नौकरी खोने वाले कर्मचारियों का भला होगा। उनकी सहायता होगी। कम से कम उन्हें दर बदर होने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण की वजह स

दिवाली क्या है? What is Diwali? Diwali क्या है? दीपावली निबंध हिंदी में | दीपावली का अर्थ और दीपावली क्यों मनाते है?

 दिवाली क्या है? What is Diwali? दीपावली यानी दीप + आवली दीपावली शब्द दरअसल संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है। ‘दीप’ यानी ‘दिया’ और ‘आवली’ यानी ‘लाइन’। इस तरह इसका मतलब हुआ दीयों की लाइन। इसीलिये इसे रोशनी का त्योहार भी पुकारा जाता है। इस त्योहार का सम्बन्ध कृषि से भी है। फसल कट जाने के बाद हाथ में आये पैसे से पुराने वक़्त में लोग खरीदारी करते थे। घर सजाते थे। घर में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहता था। कई दिन त्योहार चलता था। दीपावली कहिए या Diwali, मिठाइयों, पटाखों और गिफ्ट का सीजन अब बेहद करीब आ पहुँचा है। दीपों का त्योहार Diwali आने वाली 14 नवम्बर को मनाया जाएगा। उससे पहले धनतेरस से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। क्यों मनाते हैं Diwali, यह हैं इसे मनाने के पीछे कथाएं – Diwali को मनाये जाने के पीछे हमारे देश में कई कथाएँ चलन में हैं। इनमें से कोई प्रभु श्रीराम से जुडी है तो कोई भगवान श्रीकृष्ण से। आज हम आपको इस post के माध्यम से इन कथाओं के बारे में बताएंगे।।। सबसे मशहूर कथा है राजा राम के अयोध्या लौटने की – लेकिन सबसे मशहूर कथा अयोध्या के राजा राम से जुड़ी है। माना जाता है कि

Diwali Wish कैसे करें? Diwali Wishes In Hindi | Diwali Quotes In Hindi With Name

 हम आपको इस पोस्ट के जरिये सुझायेंगे कि आप किस तरह अपने दोस्तों, जानने वालों, रिश्तेदारों, office के bosses, collegues को Diwali Wish कर सकते हैं। इसका कोई बंधा बंधाया format नहीं है। बस दिल को जो भाए, उसी अंदाज़ में अपनी Diwali Wishes in hindi अपने अपनों तक पहुंचाए। कुछ तरीके हमारे पास भी हैं। जीवन को खुशियों के रंग से रोशन करने का त्योहार Diwali अब कुछ ही दिन दूर है। अगर आज से ही गिना जाए तो केवल 20 ही दिन बचे हैं। जो लोग अपने परिवार के पास, अपने शहर में हैं, उनका त्योहार को अलग तरीके से’, कुछ हटके celebration करने के agenda पर जोर शोर से काम चल रहा है। लेकिन जो लोग दीपों और रोशनी के इस festival पर अपने अपनों से, अपने शहर से दूर रहने वाले हैं, वह भी अपने अपनों को Diwali Wish करने के तरीके ढूंढ रहे हैं। जैसी कि उम्मीद की जा रही है, इस बार भी social media के जरिये ही सबसे ज्यादा Diwali Wishes in hindi में ली और दी जाएँगी। कई website देती हैं free messaging Diwali Wishes In Hindi की सुविधा – ऐसी कई website हैं जो Diwali जैसे festivals पर free messaging की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। अगर आप

अपने मोबाइल से शुभकामनाएं देने वाले Banner, Poster कैसे बनाये? Happy Diwali Wishes 2020

जल्द ही Happy Diwali 2020 आने वाला है। और ऐसे में हम सभी एक दूसरे को काफी शुभकामनाएं देने वाले हैं। Happy Diwali Wishes 2020, दीपावली, होली के शुभ अवसर पर हम अपने परिजनों दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन आजकल शुभकामनाएं देने का भी अपना एक अलग स्टाइल बन चुका है। जिसके कारण अब पहले की तरह आप टेक्स्ट मैसेज भेजकर शुभकामनाएं नहीं दिया जाता है। बल्कि अपने नाम का डिजाइनर पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया जैसे Facebook,  WhatsApp पर शेयर किया जाता है। आजकल मोबाइल काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। पहले जहां छोटे छोटे काम करने के लिए भी कंप्यूटर की जरूरत पड़ती थी। वही आज आप बड़े से भी बड़े काम को अपने मोबाइल के द्वारा कर सकते हैं। ऐसे ही आप मोबाइल फोन से काफी एडिटिंग भी कर सकते हैं। फोटो एडिटिंग के साथ-साथ आप Banner Poster भी बना सकते हैं। आज हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। कि आप अपने मोबाइल का उपयोग करके किसी भी स्पेशल फंक्शन Happy Diwali Wishes 2020 Banner Poster कैसे बना सकते हैं Mobile Se Banner Kaise Banate Hain – पहली बार में हो सकता है आप Happy Diwali Wishes 2020 Banner अच्छा न बन